क्षमा एक आभूषण है,जिसे धारण करना

10401619_630507367046670_8874925454483532247_n

क्षमा एक आभूषण है,जिसे धारण करना बहुत मुश्किल कार्य है क्रोध का शमन कर लेना शक्तिशाली व्यक्ति की क्षमाशीलता की पहचान है। अच्छे संस्कार क्षमाशीलता को पुष्पित और पल्लवित करते हैं |प्रतिशोध की भावना मानव स्वभाव का अंग है। क्षमाशीलता से ही इसका नियंत्रण संभव है।
जो क्रोध के प्रभाव में आ जाता है उसका अहित होना निश्चित है। हमें किन्हीं अपेक्षाओं के बगैर क्षमा के गुण का विकास करना चाहिए। क्षमाशील दिखने और होने में बहुत फर्क है। क्षमाशील होने में जो परमानंद है, वह अकल्पनीय है। क्षमावान व्यक्ति ही प्रभु के बहुत नजदीक होते है।

Leave a comment